NIAT MAIN OFFICE 28/02/2026/ HIMACHAL NEWS DESK/ SUTER
टरस्टेट ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। रोहड़ू में पकड़े गए 83 ग्राम चिट्टा मामले की कड़ियां पंजाब तक जा पहुंचीं और पुलिस ने फिरोजपुर से कथित किंगपिन हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
मामला 2 फरवरी 2026 का है, जब रोहड़ू में दो पंजाब निवासी हेरोइन के साथ दबोचे गए थे। जांच की परतें खुलीं तो जशनदीप सिंह सहित चार और कथित पेडलर्स – आशीष चौहान, नवीन शिट्टा, दीवान चंद और विजेंदर सिंह – को भी हिरासत में लिया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिमला के एएसपी अभिषेक धीमान ने खुलासा किया कि पूरा नेटवर्क WhatsApp के वर्चुअल नंबर के जरिए संचालित हो रहा था। बैंक खातों की जांच में करीब 18 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ, जबकि हरदीप के खाते में सात महीनों में 28 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन सामने आई।अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस सप्लाई चेन के बाकी लिंक खंगालने में जुटी है।

