कांगड़ा -चंम्बा संसदीय क्षेत्र से चीफ ब्यूरो विनय महाजन
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने गांव उलैहड़ियां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । यह जानकारी एक प्रेस नोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा देते हुए बताया कि गत दिन सीआईए विंग पुलिस जिला नूरपुर की टीम डमटाल, इन्दौरा व मिलवां में गश्त, सुरागबारी एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी । इस मामले मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एन एच -44 से गांव उलैहड़ियां की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 20 मीटर पीछे एक युवक मोटरसाइकिल में चिट्टा छिपाकर बैठा हुआ है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर मौजूद मोटरसाइकिल नम्बर PB-07R-678 काले रंग की तलाशी ली गई । मोटरसाइकिल की डिक्की से एक पारदर्शी पॉलीथिन लिफाफे में छिपाकर रखा संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ । इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 260 ग्राम चिट्टा पाया गया । बरामद मादक पदार्थ,मोटरसाइकिल तथा अन्य संबंधित साक्ष्यों को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है l यह मामला पुलिस थाना इन्दौरा में अभियोग संख्या 140/2026 दिनांक 04.09.2026, अधीन धारा 21, 25-61-85 एन डी &पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।गिरफ्तार आरोपी का नाम संजू कुमार, उम्र 19 वर्ष पुत्र मंजीत कुमार, निवासी गांव तमौता, डाकघर उलैहड़ियां, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश का निवासी है l
मामले की आगामी जांच जारी है । जांच के दौरान बरामद चिट्टे के स्रोत, सप्लाई चैन, अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा आरोपी के संभावित संपर्कों के संबंध में गहनता से छानबीन की जा रही
नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई से 260 ग्राम चिट्टा बरामद एक आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment

