संकेतिक चित्र
मुख्यकार्यालय न्यूज़ इंडिया आजतक, हिमाचल समाचार डेक्स, सूत्र
शिमला-शिमला नगर निगम की मासिक आम बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान महापौर सुरेंद्र चौहान ने कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के नौ पार्षदों को निलंबित कर दिया।

भाजपा पार्षद महापौर के कार्यकाल विस्तार के मुद्दे पर विरोध जता रहे थे। सदन से बाहर जाने के निर्देश के बाद उन्होंने नारेबाजी तेज कर दी और कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद महापौर को निलंबन का अधिकार नहीं है। जवाब में कांग्रेस पार्षदों ने भी विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा पर जानबूझकर बैठक बाधित करने का आरोप लगाया।
भाजपा पार्षदों का कहना है कि छह जनवरी 2026 को अध्यादेश समाप्त हो चुका है और नई अधिसूचना जारी नहीं हुई। उनका दावा है कि आरक्षण रोस्टर के तहत अब महिला महापौर का चुनाव होना चाहिए।

