रेउसा सीएचसी में गूंजी किलकारियां, तीन बेटे और एक बेटी जन्मे

रेउसा/सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन जनपद सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक प्रसूता महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया,

जिसमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। एक साथ चार नवजातों के जन्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, प्रसूता महिला का प्रसव स्टाफ नर्स सीमा द्वारा कराया गया। प्रसव के दौरान महिला ने तीन मेल शिशुओं और एक फीमेल शिशु को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, चारों नवजात फिलहाल स्वस्थ हैं।
चारों बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल के एनबीएसयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, मां की हालत भी स्वस्थ बताई जा रही है।एक साथ चार बच्चों के जन्म की जानकारी मिलते ही अस्पताल में मौजूद लोगों और आसपास के क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई। परिजनों में भी बच्चों के जन्म को लेकर खुशी का माहौल है।बताया जा रहा है कि रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार किसी प्रसूता द्वारा एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया गया है, जिसके चलते यह मामला क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।फिलहाल मां और चारों नवजातों की स्थिति स्वस्थ बताई जा रही है।

