Reading: रैहन में खुलेगा ‘वाल वाटिका प्ले वे स्कूल’, 1 मार्च 2026 को होगा शुभारंभ

रैहन में खुलेगा ‘वाल वाटिका प्ले वे स्कूल’, 1 मार्च 2026 को होगा शुभारंभ

RamParkash Vats
2 Min Read

न्यूज इंडिया आज तक, 18 फरवरी 2026,संपादक राम प्रकाश वत्स


फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर की पंचायत रैहन में वाल वाटिका प्ले वे स्कूल का शुभारंभ 1 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह स्कूल राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप स्थापित किया गया है। क्षेत्र में इस प्रकार का यह पहला प्ले-वे स्कूल बताया जा रहा है, जिसे स्थानीय अभिभावकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जा रहा है।
स्कूल की प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान का उद्देश्य नन्हे बच्चों को सुरक्षित, आनंददायक एवं संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, जहाँ वे खेल-खेल में सीख सकें। उन्होंने कहा कि 1.5 वर्ष से 3-4 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इस आयु में बच्चों का लगभग 90 प्रतिशत मानसिक विकास पाँच वर्ष से पहले ही हो जाता है।
उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों की शिक्षा के साथ-साथ उनके बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जाएंगी। पहेलियाँ, कहानियाँ, समूह गतिविधियाँ और इंटरैक्टिव खेलों के माध्यम से बच्चों की भाषा, स्मरण शक्ति और तार्किक क्षमता को विकसित किया जाएगा।
प्ले-वे पद्धति के माध्यम से बच्चों में सामाजिक एवं भावनात्मक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। अन्य बच्चों के साथ घुलना-मिलना, सहयोग की भावना विकसित करना तथा झिझक को दूर करना इस प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ हैं। घर से कुछ समय दूर रहकर छोटे-छोटे कार्य स्वयं करने से बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विद्यालय में नियमित दिनचर्या, अनुशासन तथा सही बैठने की आदतों पर बल दिया जाएगा, जिससे बच्चे भविष्य में औपचारिक शिक्षा के लिए पूर्णतः तैयार हो सकें। साथ ही खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य बच्चों पर किसी प्रकार का शैक्षिक बोझ डाले बिना उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। स्थानीय अभिभावकों में स्कूल के शुभारंभ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!