अभी तक हालत चिंता जनक बनी हुई है
घटना के समय मौके पर मौजूद डॉ. अशोक वर्मा, रिशु व गुफरान के साथ स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया
महमूदाबाद, सीतापुर ,8 फरवरी26 अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो
सुबह लगभग 7:45 बजे छंगवापुर मोड़ के पास धर्मकांटा के सामने भगौली रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुरैशी मंडी निवासी, फतेहपुर-बाराबंकी के शकील जी अपने एक अन्य साथी के साथ कार से महमूदाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान महमूदाबाद से फतेहपुर की ओर जा रहे एक ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

गभीर घायल अबस्था में
हादसे की सूचना मिलते ही महमूदाबाद के सजग कोतवाल अनिल सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महमूदाबाद लाया गया, जहां डॉक्टर अनवर ने प्राथमिक उपचार किया। हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए दोनों घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

गंभीर अबस्था में घायल
घटना के समय मौके पर मौजूद डॉ. अशोक वर्मा, रिशु व गुफरान के साथ स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। घायलों की पहचान के लिए जेब की तलाशी लेने पर शकील जी के पास से ₹10,000 तथा उनके साथी के पास से जींस की जेब में ₹6,980 नकद मिले। दोनों के मोबाइल फोन व नकदी को कोतवाल की मौजूदगी में एंबुलेंस के साथ लखनऊ मेडिकल कॉलेज जा रहे एक होमगार्ड को सुरक्षित सौंप दिया गया तथा परिजनों से संपर्क के लिए घर वालों का नंबर भी नोट करा दिया गया।फिलहाल दोनों घायलों का इलाज लखनऊ में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

