.कौशलेन्द्र प्रताप मिश्र
महमूदाबाद (सीतापुर) उतर प्रदेश से राज्य व्यूरो चीफ अनुज कुमार जैन
मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (अर्थशास्त्र) डॉ. कौशलेन्द्र प्रताप मिश्र ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा घोषित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में अर्थशास्त्र विषय से 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय सहित पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं महाविद्यालय सचिव डॉ. अम्मार रिज़वी, प्रमुख समाजसेवी मीसम अम्मार रिज़वी, प्राचार्य डॉ. विभा मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं विधानसभा संयोजक भाजपा चन्द्रभूषण शुक्ल, संकटा मंदिर अध्यक्ष रमेश वाजपेई, पूर्व चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अंकुर सिंह, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, डॉ. नंद किशोर गुप्ता, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ. सरिता त्रिपाठी सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगणों, प्रबुद्धजनों, नगर के संभ्रांत नागरिकों, पत्रकार साथियों, प्रमुख समाजसेवी अतुल कुमार वर्मा, पीयूष वर्मा एवं इष्ट मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।
सभी ने डॉ. मिश्र की इस सफलता को संस्थान एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

