नूरपुर से विनय महाजन—-पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए नूरपुर एवं पुलिस चौकी ढांगूपीर, पुलिस थाना डमटाल की संयुक्त टीम ने बीती रात न्यू बस्ती ढांगूपीर में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के रिहायशी मकान से गुप्त सूचना के आधार पर 15.33 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । यह जानकारी एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर देते हुए विधायक कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार उसके रिहायशी मकान की तलाशी ली गई l
घर मे तलाशी के दौरान मकान की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में दीवार के साथ रखी गोदरेज की लोहे की अलमारी के ऊपरी रैक में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया एक प्लास्टिक का डिब्बा, जिस पर पतंजलि हनी लिखा हुआ था उसमे से चिट्टा बरामद हुआ जो डिब्बे के अंदर एक पारदर्शी पॉलीथीन में गांठ लगाकर रखा गया था l पदार्थ की ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर चिट्टा सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए।
बरामद पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया, जिसका कुल वजन 15.33 ग्राम पाया गया।बरामद चिट्टा को नियमानुसार पुलिस ने मोके पर कब्जे में लिया गया। मोके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसका नाम गुरपिंदर सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी न्यू बस्ती ढांगूपीरbतहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, उम्र 39 वर्ष है l
इस मामले में एफ आई आर No. 159/2026 दिनांक 20.10.2026, धारा 21, 61 एवं 85 एन डी ण्ड &पीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना डमटाल, पुलिस जिला नूरपुर में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है व यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को चिट्टा कहां से प्राप्त हुआ तथा इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस सम्मान के लिए अदालत में पेश किया जाएगाl गौर तलब है कि हिमाचल प्रदेश की भद्रोया पंचायत हिमाचल प्रदेश की सीमा पंजाब से जुड़ी हुई हैl

