INDIA NEWS DESK, EDITOR RAM PARKASH VATS
हमीरपुर जिले से संबंध रखने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को परम विशिष्ट सेवा पदक तथा लेफ्टिनेंट जनरल रंजीत सिंह को अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दोनों वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और सशक्त नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे सम्मान हिमाचल प्रदेश के युवाओं में देशसेवा और अनुशासन की भावना को और सुदृढ़ करते हैं। प्रदेश को अपने इन होनहार सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है।

