Reading: राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस

RamParkash Vats
2 Min Read

MAHAMUDABAD /SITAPUR /TEAM NEWS INDIA AAJ TAK

विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद (एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल, मोहल्ला रमुआपुर परिसर) में 76वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम माननीय एस.एस. दिनकर, राष्ट्रीय संरक्षक के मार्गदर्शन में तथा माननीया नीतू सिंह दिनकर, राष्ट्रीय अध्यक्षा—विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत एवं प्रबंधिका

एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पदाधिकारियों, सदस्यों, मुख्य अतिथियों, पत्रकारों एवं विद्यालय के बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।ध्वजारोहण के उपरांत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, गौतम बुद्ध एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का बैज लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए 26 जनवरी 1950 को स्थापित भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक महत्व पर विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम में एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएँ, गीत, कहानी एवं नाटक प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मीडिया प्रमुख एवं न्यूज़ एडिटर अनुज जैन ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए समाज सेवा एवं पीड़ितों की सहायता के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार इरफान मंसूरी ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि लाल रस्तोगी (राष्ट्रीय महासचिव), मुजीब अहमद (जिला अध्यक्ष, सीतापुर), एडवोकेट संतोष पांडेय, सुधीर कुमार चौहान (जिला प्रभारी), रोहित मिश्रा (मीडिया प्रभारी), अशोक कुमार वर्मा (नगर अध्यक्ष, महमूदाबाद), चित्रांश श्रीवास्तव (तहसील सदस्य), मोहम्मद काशिफ खान कादरी (प्रधानाध्यापक, एम.एस.के.डी. पब्लिक स्कूल) सहित अनेक पदाधिकारी, पत्रकार, सदस्यगण, बच्चे एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!