KOTLA 26/JAN /2026 / NEWS INDIA AAJ TAK /EDITOR RAM PARKASH VATS

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रमुख श्रीमती नीरज बाला मुख्याध्यापिका के द्वारा की गयी,सर्वप्रथम मुख्याध्यापिका द्वारा ध्वजारोहण एवम राष्ट्रगान गायन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गयी

जिसमे विद्यालय के सभी बच्चों और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया एवम हमारे राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया

ध्वजारोहण के पश्चात राजकीय उच्च विद्यालय माओ एवम राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला माओ के बच्चों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें मुख्यतः एकल गान , भाषण ,सामूहिक नृत्य जैसी गतिविधियां शामिल थी

विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मॉडल ,पेंटिंग एवम पेपर क्राफ्ट के संदर्भ में प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमे से पहला ,दूसरा एवम्

तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को मुख्याध्यापिका द्वारा पारितोषिक वितरण करके बच्चों को भविष्य में विद्यालय गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया

। इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख श्रीमती नीरज बाला जी ने हम सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उनका संबोधन अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक था, जिसे सुनकर STUDENT KE भीतर देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो गई।
अपने संबोधन में उन्होंने हमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने का औचित्य सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने बताया कि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है तथा नागरिक होने के नाते हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।
श्रीमती नीरज बाला जी ने कहा कि हम विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और हमें संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम और आपसी भाईचारे की भावना से ही हम एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने हमें पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी।
साथ ही उन्होंने हमारे देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने बताया कि इन महान व्यक्तियों ने अपने प्राण न्योछावर कर हमें आज़ादी दिलाई, ताकि हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी सकें। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अंत में विद्यालय प्रमुख ने सभी से आह्वान किया कि हम देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें और भारत को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में अपना योगदान दें।

रंगा रंगा कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय गतिविधि में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर प्रेरित किया गया

और बच्चों को मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया lइस मौक़े पर केंद्रीय प्रमुख अध्यापिका रेनू शर्मा, वलराज , शालिनी, वंदना, ममता, जयोति भी उपस्थित थे।

