Reading: राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, एसडीएम अरुण शर्मा ने फहराया तिरंगा, भव्य परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, एसडीएम अरुण शर्मा ने फहराया तिरंगा, भव्य परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

RamParkash Vats
3 Min Read

उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा इस पावन अवसर पर सम्बोधित करते है

नूरपुर (कांगड़ा)26/01/2026/चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

नूरपुर, 26 जनवरी। उपमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड व होमगार्ड की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन है, जब देश ने अपना संविधान लागू कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित संविधान आज भी देश की एकता और अखंडता का मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र*समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।*प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

* पावन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की सर्वोच्चता और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, वहीं हम सभी नागरिकों पर देश के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी डालता है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। एसडीएम ने कहा कि आज का युवा ही कल का नेतृत्वकर्ता है और देश का भविष्य उसकी सोच व कर्मों पर निर्भर करता है। उन्होंने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
समारोह के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

*समारोह के अंत में एसडीएम अरुण शर्मा द्वारा मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी कुलभूषण वर्मा,डीएसपी चंद्रपाल, तहसीलदार राधिका सैनी,एसएचओ सुरिंदर धीमान,एनपीएस स्कूल के प्रिंसिपल अरविंद डोगरा, बॉयज स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता सागर ,बीटीसी गर्ल्स स्कूल के प्रिंसिपल केसी दयोल सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!