Reading: भाजपा जिला नूरपुर व्यापार प्रकोष्ठ की घोषणा, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की पहल

भाजपा जिला नूरपुर व्यापार प्रकोष्ठ की घोषणा, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की पहल

RamParkash Vats
1 Min Read
SH RAJESH SHARMA

BHARMAR/24 JAN 2026/ RAM PARKASH VATS

प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के संयोजक श्री गोविन्द ठाकुर तथा सह-संयोजक श्री पुनीत गौतम के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत, भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के जिलाध्यक्ष श्री राजेश काका की अनुशंसा पर जिला व्यापार प्रकोष्ठ की घोषणा की गई है।

यह घोषणा भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं, चुनौतियों और सुझावों को प्रभावी ढंग से सरकार एवं संगठन के उच्च मंच तक पहुँचाया जाएगा, ताकि उनके समाधान हेतु ठोस पहल की जा सके।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि व्यापारिक वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठित मंच आवश्यक है। जिला व्यापार प्रकोष्ठ न केवल व्यापारियों की आवाज बनेगा, बल्कि भाजपा की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापार जगत तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवगठित जिला व्यापार प्रकोष्ठ संगठन और व्यापारिक समुदाय के बीच सेतु का कार्य करेगा तथा आगामी समय में भाजपा को जनाधार विस्तार में भी मजबूती प्रदान करेगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!