Reading: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे मिले व्यक्ति की मौत, महमूदाबाद क्षेत्र में रात को मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की शिनाख्त और जांच

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे मिले व्यक्ति की मौत, महमूदाबाद क्षेत्र में रात को मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की शिनाख्त और जांच

RamParkash Vats
1 Min Read
तपशीस के लिए रखी गई मृत KI वाडी

सीतापुर जनपद23/01/2025, रिपोर्टरअंकिता चर्तुवेदी

सीतापुर जनपद के थाना महमूदाबाद क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सिरौली चौराहा के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा मिला।

प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद ने बताया कि दिनांक 22 जनवरी 2026 को रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिरौली चौराहा, थाना महमूदाबाद-सीतापुर मार्ग पर एक व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद भिजवाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आसपास के थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!