Reading: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न/विधायिका आशा मौर्य ने छात्राओं को किया सम्मानित

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद दिवस सम्पन्न/विधायिका आशा मौर्य ने छात्राओं को किया सम्मानित

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद,सीतापुर,22 JAN 2026,राज्य चीफ ब्यूरोअनुज कुमार जैन

महमूदाबाद, सीतापुर छात्रों की प्रतिभा, ऊर्जा एवं समर्पण को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम खेल है। छात्रों में खेल भावना एवं अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 22 जनवरी 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महमूदाबाद के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महमूदाबाद की विधायिका श्रीमती आशा मौर्य रहीं।

मुख्य अतिथि महमूदाबाद की विधायिका श्रीमती आशा मौर्य छात्राओं को संबोधित करते हुए

मुख्य अतिथि ने मंच से छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी तहसील व जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर खेलों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम मौर्या ने छात्राओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति आर्य द्वारा किया गया।
खेलकूद कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रभारी श्रीमती अनीता वर्मा, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती वसुंधरा कनौजिया, श्रीमती अंजनी वैश्य, श्रीमती आशा, श्रीमती स्नेह लता एवं नामित अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!