Reading: पंडित संतोषी लाल शुक्ला मेमोरियल इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह/पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिज़वी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

पंडित संतोषी लाल शुक्ला मेमोरियल इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह/पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिज़वी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद ,सीतापुर/22/01/2026/राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

आज के समय की प्रमुख आवश्यकता बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इसी दिशा में पंडित संतोषी लाल शुक्ला मेमोरियल इंटर कॉलेज निरंतर सार्थक प्रयास कर रहा है। यह विचार पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिज़वी ने कॉलेज के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अध्ययन के लिए एक निश्चित समय-चक्र निर्धारित करें और उसी के अनुरूप नियमित पढ़ाई करें, जिससे उनकी तैयारी सुदृढ़ हो सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रबंधक चंद्र भूषण शुक्ला ने कहा कि छोटा लक्ष्य रखना पाप है, लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए। उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम आवश्यक है, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मो. आरिफ रिज़वी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक शर्मा, एस.के.वी. डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर राम सहारे चौहान, पप्पू (पूर्व प्रधान) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश यादव ने किया। अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शुक्ला एवं डिप्टी मैनेजर प्रशांत शुक्ला ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!