Reading: पांच वर्ष सेवा पूरी कर चुके टेट पास जेबीटी शिक्षकों की टीजीटी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, शिक्षा निदेशालय ने नॉन-मेडिकल, मेडिकल व आर्ट्स के लिए अस्थायी पैनल जारी किया

पांच वर्ष सेवा पूरी कर चुके टेट पास जेबीटी शिक्षकों की टीजीटी पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, शिक्षा निदेशालय ने नॉन-मेडिकल, मेडिकल व आर्ट्स के लिए अस्थायी पैनल जारी किया

RamParkash Vats
2 Min Read

शिमला/18/02/2026/SCB VIJAY SAMYAL :पांच वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके टेट पास जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सूत्रों के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी नॉन-मेडिकल, मेडिकल और आर्ट्स पदों पर पदोन्नति के लिए अस्थायी पदोन्नति पैनल जारी कर दिया है। यह पैनल उन इन-सर्विस जेबीटी शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है, जो टेट पास हैं और आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं।

सूत्रों का कहना है कि निदेशालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि टीजीटी के कुल स्वीकृत पदों में से 15 प्रतिशत पद इन-सर्विस जेबीटी शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं। इसी आरक्षण कोटे के तहत वर्तमान पदोन्नतियां की जा रही हैं। पैनल में केवल उन्हीं जेबीटी शिक्षकों को शामिल किया गया है, जिन्होंने बीएससी/बीए के साथ बीएड की योग्यता प्राप्त की है और जिनकी 31 दिसंबर तक पांच वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि पदोन्नति पैनल पूरी तरह मेरिट आधार पर तैयार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मेरिट निर्धारण में जेबीटी के रूप में नियुक्ति वर्ष और जेबीटी परीक्षा में प्राप्त अंकों को मुख्य आधार बनाया गया है, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

निदेशालय ने अस्थायी पैनल पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 15 फरवरी तक का समय निर्धारित किया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम पैनल जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग के जानकारों का मानना है कि इस प्रक्रिया के पूर्ण होने से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे जेबीटी शिक्षकों को राहत मिलेगी और स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता भी बेहतर होगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!