रोज़गार न्यूज़ DESK NEWS INDIA AAJ TAK
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पटवारी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 530 पद भरे जाएंगे। पटवारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं या करने की तैयारी में हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि पटवारी भर्ती में चयन कैसे होगा, परीक्षा किस तरह की होगी और नियुक्ति के बाद क्या लाभ मिलेंगे। नीचे पूरी जानकारी सरल शब्दों में दी जा रही है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा—
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल जांच
- सबसे पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी और CBT या OMR मोड में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—सामान्य ज्ञान—–हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञानहिंदी——इंग्लिश——-गणित——- AOUR रीजनिंग लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए बुलाया जाएगा।
नियुक्ति और वेतन:–चयनित उम्मीदवारों को पहले पटवारी जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। ट्रेनिंग अवधि में हर महीने ₹12,500 स्टाइपेंड मिलेगा।ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को नियमित पटवारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर पटवारी भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- फॉर्म सबमिट करें
- भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट जरूर रखें
आयु सीमा:–न्यूनतम आयु: 18 वर्ष/अधिकतम आयु: 45 वर्ष/आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
महत्वपूर्ण सूचना:–केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की नवीन और सही जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
सरकारी नौकरी की ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें – रोज़गार न्यूज़ DASK NEWS INDIA AAJ TAK

