Reading: लोक मित्र केंद्र के साथियों ने विधायक रणबीर सिंह निक्का के समक्ष रखीं समस्याएं

लोक मित्र केंद्र के साथियों ने विधायक रणबीर सिंह निक्का के समक्ष रखीं समस्याएं

RamParkash Vats
2 Min Read

आगामी विधानसभा सत्र में मांगें उठाने का मिला आश्वासन

नूरपुर से विनय महाजन: लोक मित्र केंद्र के साथियों ने विधायक रणबीर सिंह निक्का से मुलाकात कर अपने कार्यक्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने विधायक को अपनी परेशानियों से विस्तारपूर्वक अवगत करवाते हुए आग्रह किया कि उनकी मांगों और समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाए, ताकि उनका उचित समाधान हो सके।

विधायक रणबीर सिंह निक्का ने लोक मित्र केंद्र के साथियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संबंधित विभागों और सरकार का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सुनना और उन्हें उचित मंच पर उठाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित मंचों पर उठाने के लिए प्रयास किए जाते रहेंगे।

लोक मित्र केंद्र के साथियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों को विधानसभा सत्र में उठाए जाने से संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!