Reading: शिमला को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: एडीसी सचिन शर्मा ने संभाला कार्यभार, जनकल्याण, नशामुक्ति, आत्मनिर्भर हिमाचल और त्वरित समाधान को बताया प्राथमिक लक्ष्य

शिमला को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: एडीसी सचिन शर्मा ने संभाला कार्यभार, जनकल्याण, नशामुक्ति, आत्मनिर्भर हिमाचल और त्वरित समाधान को बताया प्राथमिक लक्ष्य

RamParkash Vats
2 Min Read
एडीसी सचिन शर्मा ने संभाला कार्यभार, जनकल्याण, नशामुक्ति, आत्मनिर्भर हिमाचल और त्वरित समाधान को बताया प्राथमिक लक्ष्य

शिमला/15 JAN 2026/SCB VIJAY SAMYAL: शिमला जिला प्रशासन को नया नेतृत्व मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2022 बैच के अधिकारी सचिन शर्मा ने वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त शिमला के पद का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे एसडीएम अंब के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक लाभ से वंचित न रहे। आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के साथ संवाद बनाकर ही भरोसे को मजबूत कर सकता है।

नशामुक्त शिमला की दिशा में भी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहेगा। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 21 और 22 जनवरी को एंटी चिट्टा अभियान के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत स्तर पर जागरूकता, सामूहिक प्रयास और सख्त निगरानी के माध्यम से जिला शिमला को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार के “चिट्टा मुक्त हिमाचल” संकल्प को साकार करने के लिए प्रशासन, पंचायत और समाज—तीनों को एक मंच पर लाकर प्रभावी रणनीति अपनाई जाएगी।

आत्मनिर्भर हिमाचल के विजन को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हुए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से घर-द्वार पर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए नवाचार और नए मॉडल अपनाए जाएंगे। साथ ही सभी पंचायतों में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा, लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने और फील्ड स्टाफ की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। हरियाणा के झज्जर जिले से ताल्लुक रखने वाले सचिन शर्मा पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर 233वीं रैंक हासिल कर चुके हैं—अब उनसे शिमला को नई दिशा देने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!