Reading: नगरोटा सूरियां में शराबी पति का खौफनाक अपराध, लोहे की रॉड से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हार्ट अटैक बताकर रचने की कोशिश की साजिश, दो बच्चे हुए अनाथ

नगरोटा सूरियां में शराबी पति का खौफनाक अपराध, लोहे की रॉड से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हार्ट अटैक बताकर रचने की कोशिश की साजिश, दो बच्चे हुए अनाथ

RamParkash Vats
2 Min Read

BHARMAR, NEWS INDIA AAJ TAK, HEAD OFFICE Crime Investigation Reporter Dr. Navneet Kumar Sharma

Police recording the statement of the accused

नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन के समीप एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 35 वर्षीय प्रवासी युवक सोनू ने शराब के नशे में लोहे की रॉड से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

आरोपी बीते करीब दस वर्षों से क्षेत्र में रह रहा था और बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतका उसकी दूसरी पत्नी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने पड़ोसियों को गुमराह करते हुए पत्नी की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान जब महिलाओं ने मृतका को नहलाने के लिए कपड़े उतारे, तो शरीर पर गहरी चोटों के निशान देखकर संदेह हुआ। सवाल पूछे जाने पर आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पंचायत प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी जवाली वीरी सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। डीएसपी वीरी सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक जांच पूरी कर तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वीरवार रात अत्यधिक शराब पीने के बाद पत्नी से झगड़ा हुआ, जो हिंसक रूप ले बैठा और उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनका भविष्य अब गंभीर सवालों के घेरे में है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!