Reading: ज्वाली बार एसोसिएशन : नई कार्यकारिणी का ऐलान, अध्यक्ष नीतू बलौरिया की मजबूत टीम

ज्वाली बार एसोसिएशन : नई कार्यकारिणी का ऐलान, अध्यक्ष नीतू बलौरिया की मजबूत टीम

RamParkash Vats
1 Min Read
ज्वाली बार एसोसिएशन : नई कार्यकारिणी का ऐलान, अध्यक्ष नीतू बलौरिया की मजबूत टीम

NEWS INDIA AAJ TAK,Editor Ram Parkash Vats

ज्वाली बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट नीतू बलौरिया ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। चुनावी माहौल के बाद संगठन को गति देने के उद्देश्य से गठित नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन देखने को मिला है।

अध्यक्ष नीतू बलौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एडवोकेट आशीष धीमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा संजीव कुमार राजपूत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की प्रशासनिक जिम्मेदारी महासचिव के रूप में विक्रम ठाकुर एवं अभिजीत शर्मा को सौंपी गई है। साक्षी ठाकुर को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इवेंट एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए चारु शर्मा और तरूण शर्मा को इवेंट एंड कल्चरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं टीनू गिल को कोषाध्यक्ष और अरुणा बहरी को पुस्तकालयाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं में सकारात्मक उम्मीदें जगी हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!