Reading: भिठौरा गांव में युवक का शव घर के छप्पर के नीचे फांसी पर लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी

भिठौरा गांव में युवक का शव घर के छप्पर के नीचे फांसी पर लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी

RamParkash Vats
1 Min Read

थाना कोतवाली क्षेत्र के भिठौरा में एक युवक का शव घर के छप्पर के नीचे फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों द्वारा शव देखे जाने के बाद आनन-फानन में महमूदाबाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान भिथोरा निवासी सतीश (20 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने किसी मानसिक तनाव में आकर यह कदम उठाया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज चुकी है। वहीं, घटना के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!