Reading: विधायका आशा मौर्या ने बाइपास पर लगवाया स्वामी विवेकानंद स्मृति द्वार

विधायका आशा मौर्या ने बाइपास पर लगवाया स्वामी विवेकानंद स्मृति द्वार

RamParkash Vats
1 Min Read

mahamudabad/02-01-2026 S.C.B ,ANUJ KUMAR JAIN
लखनऊ–फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले बाइपास पर विधायक आशा मौर्या द्वारा स्वामी विवेकानंद की स्मृति में भव्य स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को स्मृति द्वार लगाए जाने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

स्वामी विवेकानंद स्मृति द्वार को युवा प्रेरणा और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ प्रेरणादायी पहल बताया है।
स्मृति द्वार स्थापित होने पर मोहन बारी, रवि अवस्थी, चंद्र प्रकाश निगम, रोहित सिंह, राहुल सिंह, मनोज शुक्ल सहित अनेक लोगों ने विधायक आशा मौर्या को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य आने वाली पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों से जोड़ने का कार्य करते रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!