भरमाड़ (हेड ऑफिस,न्यूज़ इंडिया आज तक) Editar Ram parkash Vats
चौधरी फाउंडेशन द्वारा रविवार को ग्राम पंचायत भरमाड़ के काली मिट्टी मैदान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशाल आयोजन में चौधरी बिरादरी से जुड़े लगभग आठ हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता का परिचय दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
रॉबिन कौंडल ने अपने संबोधन में कहा कि यह चौधरी बिरादरी का अब तक का सबसे विशेष और संगठित आयोजन है, जो आने वाले समय में समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह परिवार मिलन समारोह न केवल सामाजिक एकता का प्रतीक बना है, बल्कि चौधरी बिरादरी के उज्ज्वल भविष्य की एक सशक्त नींव भी सिद्ध होगा।
समारोह के मुख्यातिथि बलवीर झनकौर, महासभा रूड़का सिंह (ऊना) ने अपने संबोधन में ओबीसी वर्ग के कल्याण से जुड़े संवैधानिक कानूनों को लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 93वां संविधान संशोधन, शिक्षा का अधिकार तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 45 से अधिक पदों की कोई भी भर्ती रोस्टर के बिना नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ये कानून लागू नहीं होते, तो बिरादरी पूर्व की भांति आंदोलनात्मक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की वंदना से हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

इसके उपरांत दीपक चौधरी ने समाज के इतिहास, परंपराओं और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए चौधरी समुदाय की गौरवशाली यात्रा से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। वहीं बिट्टल सकरा ने चौधरी फाउंडेशन की उपलब्धियों और सामाजिक योगदानों की जानकारी साझा करते हुए शिक्षा, समाज सेवा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया।
सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें लोक गीतों एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पहाड़ी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। इस अवसर पर गोल्ड फ्लिपर विजेता सुमित चौधरी को चौधरी फाउंडेशन द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम में कर्नल स्वरूप कोहली ने 93वें संविधान संशोधन एवं ओबीसी आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को जागरूक किया। वहीं आईटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं पर सतीश मलांच और अनुराग सिंह ने युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को भविष्य की दिशा मिली।

इस दौरान चौधरी फाउंडेशन द्वारा समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, समाजसेवियों तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार हुआ। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक पहाड़ी धाम के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की।

इस मौके पर ओबीसी कल्याण मंडल के अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली, सरदार रूड़का सिंह, बलवीर झनकौर, घृत वासंती चांहग के अध्यक्ष श्री कंठ चौधरी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मोहिंदर चौधरी, सेवानिवृत्त प्रवक्ता प्रेम कुमार चौधरी व गुरचरण सिंह, प्रधान सुशील कुमार चौधरी, पूर्व जिला परिषद हरमाड़ा सुनील कुमार ‘डिंपल’, साहिल कमी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

