Reading: कर्मचारी सरकार के प्रति जवाबदेह होते हैं और सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने तथा आम जनमानस को उनका लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कर्मचारी सरकार के प्रति जवाबदेह होते हैं और सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने तथा आम जनमानस को उनका लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RamParkash Vats
3 Min Read

संपादन संपादक राम प्रकाश वत्स

सरकारी कर्मचारी सरकार के प्रति जवाबदेह होते हैं और सरकार की योजनाएं धरातल और आम जनमानस तक उन योजनाओं का फायदा मिले और लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन यह बहुत ही खेद का विषय है कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसंपर्क विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को दो साल बाद देखने की धमकी दे रहे हैं।
‌‌‌‌‌ डाक्टर संजीव गुलेरीया प्रदेश अध्यक्ष न्यु पेंशन स्कीम दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं उन्होंने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करी और आज यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि सत्ता का यही मद-अहंकार उन को ले डूबा था और कर्मचारियों, पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा पीढ़ी की अनदेखी भाजपा की हार का मुख्य कारण बनी थी।

उन्होंने आगे कहा कि कहीं यह अहंकार आगामी विधानसभा चुनावों में भी न ले डूबे। डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि भाजपा में कोई निश्चित नहीं होता कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा लेकिन जयराम ठाकुर अभी से मुख्यमंत्री बन गए हैं ऐसा माना कर चल रहे हैं जो कि कहीं भाजपा की हार में मुख्य कारण न बन जाए।
डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग के लिए निराशाजनक रहे हैं, जो कि सेवानिवृत होने के पश्चात बिना पेंशन के आज नर्क की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं क्योंकि मुख्यमंत्री ने दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारीयों को प्रदेश की आर्थिक स्थिति पटरी आ जाने पर पद से रिटायर्ड होने के अनुसार सम्मानजनक पेंशन देने का वायदा किया है,

अव जब मुख्यमंत्री सुक्खू कह रहे हैं कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति पटरी पर आ रही है तो मुख्यमंत्री अपना वायदा पूरा करें और दस वर्ष से कम सेवाकाल वाले रिटायर्ड कर्मचारीयों को सम्मानजनक पेंशन दें जिस से मौत की दहलीज पर बैठे दस हजार से भी कम ऐसे कर्मचारी अपनी दवा-दारू अन्न-जल आत्मसम्मान से बुढ़ापा काट सकें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!