Reading: *रिद्धि बेकरी एंड जनरल स्टोर का जैन समाज अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

*रिद्धि बेकरी एंड जनरल स्टोर का जैन समाज अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर30/11/2025/राज्य चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल

मोहल्ला सरावगी टोला स्थित रिद्धि बेकरी एंड जनरल स्टोर का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में इस तरह की दुकान की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही थी,

जिसे आज स्टोर के प्रोपराइटर दीपक जैन ने खोलकर पूरा कर दिया है।उद्घाटन समारोह के दौरान दुकान संचालक के पिता सरवन जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत माला और अंगवस्त्र भेंट कर किया।

इस मौके पर मोहल्ला सभासद बदर अहमद, दिलीप जैन, राहुल जैन,मो0 जावेद,मो0रिजवान मंसूरी,अमित जैन, अरिहंत जैन ,दीपक जैन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!