Reading: ग्राम घरथरी में नेत्र जांच शिविर आयोजित150 मरीजों की हुई जांच — 20 भेजे गए ऑपरेशन के लिए

ग्राम घरथरी में नेत्र जांच शिविर आयोजित150 मरीजों की हुई जांच — 20 भेजे गए ऑपरेशन के लिए

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर /30/11/2015/राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
विमला देवी जयसवाल स्मृति संस्थान द्वारा ग्राम घरथरी में रविवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीतापुर आंख अस्पताल के सहयोग से लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 150 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। जांच में कई लोग मोतियाबिंद व अन्य नेत्र रोगों से पीड़ित पाए गए। इनमें से 20 मरीजों को तुरंत सीतापुर भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

शिविर के सफल संचालन में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जयसवाल और समाजसेवी अशफाक खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच न होने के कारण नेत्र रोग गंभीर रूप ले लेते हैं, इसलिए संस्थान द्वारा आगे भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

गांव के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस शिविर से उन्हें घर के पास ही विशेषज्ञ जांच और उपचार की सुविधा मिली, जो उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!