Reading: वज़ीर राम सिंह महाविद्यालय देहरी में NSUI का स्वागत समारोह, विधायक पठानिया ने युवाओं से खुलकर की बातचीत

वज़ीर राम सिंह महाविद्यालय देहरी में NSUI का स्वागत समारोह, विधायक पठानिया ने युवाओं से खुलकर की बातचीत

RamParkash Vats
2 Min Read


वज़ीर राम सिंह महाविद्यालय देहरी में शुक्रवार को NSUI द्वारा नए विद्यार्थियों के लिए भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य योजना बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) एवं फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया रहे। कॉलेज पहुंचने पर विद्यार्थियों और प्रशासन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान विधायक भवानी सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बदलते समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका, आवश्यकता तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को खुलकर प्रश्न पूछने का आमंत्रण दिया। इस दौरान छात्रों ने बेरोज़गारी, युवाओं को वादा किए गए 1500 रुपये प्रतिमाह, चिट्टे के बढ़ते नशे और अवैध खनन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे।

विधायक ने सभी सवालों का मंच से सीधे उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नशे के ख़िलाफ़ जीरो-टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है और फतेहपुर पहला क्षेत्र है जहां नशे में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ घर तक कार्रवाई पहुंची है। वहीं अवैध खनन पर उन्होंने बताया कि सरकार ने नियम और कड़े करते हुए अब जमीन मालिक तक पर FIR दर्ज करने का प्रावधान लागू किया है।

ठानिया ने कहा कि युवा किसी भी प्रदेश के वास्तविक परिवर्तनकर्ता होते हैं और उनकी ऊर्जा समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है जिससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें।कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ, छात्र-छात्राएं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीत राम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि कुमार, पूर्व यूथ अध्यक्ष जगजीत (जग्गू), विवेक पधेरिया सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!