Reading: राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया का फतेहपुर में सम्मान — बार एसोसिएशन ने हार पहनाकर स्वागत किया, 86 किलोग्राम लड्डुओं से तोला

राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया का फतेहपुर में सम्मान — बार एसोसिएशन ने हार पहनाकर स्वागत किया, 86 किलोग्राम लड्डुओं से तोला

RamParkash Vats
3 Min Read

जिला कांगड़ा के फतेहपुर में गुरुवार दोपहर राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया का बार एसोसिएशन फतेहपुर ने बड़े सम्मान समारोह का आयोजन किया। तहसील कार्यालय पहुंचने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार पहनाकर स्वागत किया और 86 किलोग्राम लड्डुओं से तोला।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र पठानिया, वरिष्ठ अधिवक्ता हरनेक सिंह और प्रवीण सिंह पठानिया ने बताया कि फतेहपुर को सिविल जज कोर्ट की लंबे समय से प्रतीक्षित सौगात दिलाने में विधायक भवानी सिंह पठानिया की अहम भूमिका रही है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में बार एसोसिएशन द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि सिविल जज कोर्ट की स्थापना से फतेहपुर क्षेत्र के हजारों लोगों को अब न्यायिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर भवानी सिंह पठानिया ने कहा—“फतेहपुर को सिविल जज कोर्ट दिलाना सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि यहां की जनता की वर्षों पुरानी मांग और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है। न्यायिक सेवाओं को लोगों तक निकट लाना हमारी प्राथमिकता है।मैं फतेहपुर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा और भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।”उन्होंने बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उन्हें क्षेत्र के लिए और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

समारोह में तहसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा, जेई गणेश शर्मा, ब्लजिंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन धर्म सिंह बैद, हिमकोफेड निदेशक रघुबीर सिंह पठानिया, बीडीसी चेयरपर्सन निशा शर्मा, समाजसेवी अनिल भारती, पूर्व प्रधान कुलबिंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जगरूप सिंह, राजपूत सभा फतेहपुर के पूर्व प्रधान जगदेव पठानिया, निर्मल सिंह, विनय शर्मा, कुलबंत सिंह सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!