Reading: प्रधानमंत्री ने ‘दिल की बात’ में बच्चों से की दिल से बात

प्रधानमंत्री ने ‘दिल की बात’ में बच्चों से की दिल से बात

RamParkash Vats
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘जीवन का उपहार’ समारोह के दौरान जन्मजात हृदय रोग से उबर चुके 2500 बच्चों से भावनात्मक संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों की असाधारण हिम्मत, सकारात्मक सोच और जीवन के प्रति उनके जज़्बे की सराहना की। उन्होंने कहा — “आप सब मेरे छोटे साथी हैं, जिन्होंने मुश्किलों को हराकर नई ज़िंदगी जीती है।”

एक युवा हॉकी खिलाड़ी ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह पाँच पदक जीत चुकी है और अब डॉक्टर बनकर बच्चों का इलाज करना चाहती है। वहीं एक बच्ची ने कविता सुनाई तो प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले — “तुम्हारा आत्मविश्वास ही तुम्हारी ताकत है।”

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!