Reading: पराली जलाने पर कार्रवाई, कई किसानों पर लगा जुर्मानाराजस्वकर्मियों को सख्त चेतावनी*

पराली जलाने पर कार्रवाई, कई किसानों पर लगा जुर्मानाराजस्वकर्मियों को सख्त चेतावनी*

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद 23/10/2025/प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन,

सीतापुर।तहसील महमूदाबाद क्षेत्र में इन दिनों पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस संबंध में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी किसानों पर जुर्माना लगाया है।सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन एवं कृषि विभाग की टीमों ने विभिन्न ग्रामों में स्थलीय निरीक्षण किया, जहां पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई। इसके चलते चन्द्रभाल सिंह पुत्र प्यारेलाल (मझगवां, मऊ उनेरा), रामनक्षत्र सिंह पुत्र राजाराम (देवरिया), मोहनलाल पुत्र सूरजबली (कहारपुर, मऊ खाफा), फूलचन्द्र (अतरौली, मऊ सिहारूखेड़ा), रामलखन पुत्र काशीराम (मितौरा) तथा सुमेरी पुत्र छंगालाल (मोहम्मदपुर कदीम) पर पराली जलाने के कारण जुर्माना लगाया गया है।

प्रशासन ने संबंधित राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को सख्त चेतावनी जारी की है और निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में पराली न जलाने के संबंध में मुनादी कराई जाए। साथ ही समस्त विकास खंड अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत सहायकों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित करें, जिससे पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि धान की फसल की कटाई जड़ से कराएं और फसल अवशेष को न जलाएं, क्योंकि इससे प्रदूषण फैलता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके अलावा पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता घटती है और दीर्घकालिक रूप से कृषि को नुकसान पहुंचता है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!