Reading: एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों हैं सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे- सरकार को प्रवचन नहीं, प्रबंधन सुधारना चाहिए,” : जयराम ठाकुर

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों हैं सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे- सरकार को प्रवचन नहीं, प्रबंधन सुधारना चाहिए,” : जयराम ठाकुर

RamParkash Vats
3 Min Read

शिमला,C B Vijay Samyal: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन” का दावा करने वाली सुखविंदर सिंह सरकार ने प्रदेश की व्यवस्थाओं को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। आज प्रदेश का हर वर्ग आंदोलन की राह पर है। एचआरटीसी के पेंशनर्स लगातार सड़कों पर हैं, मगर सरकार उनके जायज़ हक़ की अनदेखी कर रही है।उन्होंने कहा कि पेंशनर्स एसोसिएशन कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। न तो लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान हुआ है, न एरियर का। “बुढ़ापे में अगर विभाग ही दवाई का खर्च नहीं देगा तो कौन देगा?” — जयराम ठाकुर ने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन निगम बड़े-बड़े दावे करता है, पर जमीनी सच्चाई यह है कि जिन कर्मचारियों ने अपनी जिंदगी निगम को दी, वही आज पेंशन और इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बसों के रूट बंद हैं, दुर्घटनाएं आम हो गई हैं, और प्रबंधन की हालत चरमराई हुई है। “सरकार को प्रवचन नहीं, प्रबंधन सुधारना चाहिए,” उन्होंने कहा।

किसानों और देश के लिए वरदान है पीएम धन धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगभग ₹35,000 करोड़ की लागत से शुरू किए गए दलहन आत्मनिर्भरता मिशन और पीएम धन धान्य कृषि योजना का स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि यह मिशन सिर्फ दाल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की खाद्य सुरक्षा और किसानों की आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि देश के किसान सशक्त हों, बेहतर बीज, सिंचाई, भंडारण और सुनिश्चित खरीद की सुविधाएं मिलें।

पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत ₹24,000 करोड़ की राशि से देश के 100 कम उत्पादक जिलों में कृषि विकास को गति मिलेगी, जिनमें हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर जिला भी शामिल है। यह योजना किसानों को सिंचाई, ऋण सुविधा और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगी।जयराम ठाकुर ने कहा कि योजना का लक्ष्य 2030 तक चयनित जिलों को राष्ट्रीय औसत के बराबर लाना है। इस योजना से देशभर के 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा, जो किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव लाएगा।

“प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली से पहले किसानों को जो सौगात दी है, उसने देशभर में खुशियां दोगुनी कर दी हैं,” जयराम ठाकुर ने कहा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!