Reading: हिमाचल की गतका टीम का जोश चरम पर — दिल्ली नेशनल खेलों के लिए रवाना

हिमाचल की गतका टीम का जोश चरम पर — दिल्ली नेशनल खेलों के लिए रवाना

RamParkash Vats
1 Min Read

हिमाचल प्रदेश की गतका टीम आज दिल्ली में होने वाले 9वें नेशनल गतका खेलों में भाग लेने के लिए पूरे उत्साह के साथ रवाना हो गई। इस टीम में खुशनूर सिंह, राजवंश सिंह, अगमजीत सिंह, और बडू साहिब, पौंटा साहिब व कांगड़ा डाडासीबा से शौर्य कंवर, अभिनव कौशल तथा सक्षम वर्मा शामिल हैं।

स बार विशेष बात यह है कि हिमाचल से पहली बार लड़कियों की गतका टीम भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। टीम के साथ गतका कोच अर्शदीप सिंह भी जा रहे हैं।गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभकरण सिंह ने बताया कि गतका पंजाब का पारंपरिक आत्मरक्षा का खेल है, और हिमाचल के युवाओं में इसका रुझान लगातार बढ़ रहा है।

पिछले वर्ष खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश के एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया था। इस बार 39 खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में अपना कौशल दिखाने जा रहे हैं।हिमाचल की यह टीम पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!