व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विभागों को दिए दिशा-निर्देश
शिमला 03/10/2025/ राज्य चीफ ब्यौरो विजय समयाल
जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आज फतेहपुर स्थित अनाज मंडी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी संबंधित विभागों, जिनमें सिविल सप्लाई और APMC शामिल हैं, को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने मंडी में बिक्री, भंडारण और वितरण की प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनाज की आपूर्ति सुचारू रहे और किसी भी तरह की अनियमितता न हो। उन्होंने विभागों को सख्त हिदायत दी कि किसानों और खरीदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम फतेहपुर के साथ बैठक और विकास कार्यों की समीक्षा
इस मौके पर फतेहपुर के एसडीएम विश्रुत भारती भी उपस्थित रहे। उन्होंने उपायुक्त का फतेहपुर पहुँचने पर स्वागत किया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी। उपायुक्त और एसडीएम ने मिलकर क्षेत्रीय विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की, ताकि जनता को बेहतर सेवाएं मिलती रहें।

