भरमाड़ न्यूज़ इंडिया आजतक कार्यालय /01/10/2025/ संपादक राम प्रकाश वत्स
नगर पंचायत जवाली के अधीन आरा मैदान जवाली में उपमंडल स्तरीय दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व जवाली से भाजपा नेता संजय गुलेरिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। श्री लक्ष्मी नारायण ड्रामाट्रिक क्लब जवाली के अध्यक्ष शिव कुमार नीलू ने बताया कि पिछले 9 दिनों से रामलीलाओं का मंचन चल रहा है। 2 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर मुख्यातिथि डॉ राजीव भारद्वाज व संजय गुलेरिया द्वारा कलाकारों व महानुभावों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुतलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसमें क्लब के समस्त सदस्य कार्य कर रहे हैं।

