शिमला /25/09/2025/ चीफ़ ब्यूरो विजय समयाल
ऊना,(शिमला) (बैरियां) जोल पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बैरियां गाँव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहाँ 24 वर्षीय युवती अंशिका ठाकुर, पुत्री स्व. विपिन ठाकुर का अधजला शव सड़क किनारे बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, अंशिका की शादी 24 सितंबर को भिंडला गाँव के एक युवक से होनी तय थी। लेकिन उससे एक दिन पहले ही यह दर्दनाक घटना घटित हो गई।मंगलवार रात बैरियां–रामनगर सड़क किनारे लगभग 500 मीटर दूरी पर फॉरेस्ट गार्ड को अधजला शव दिखाई दिया। तुरंत इसकी सूचना जोल पुलिस चौकी को दी गई।
शव की स्थिति बेहद भयावह थी चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान तथा पूरा शरीर जला हुआ था। इससे साफ़ है कि मामला हत्या का प्रतीत होता है।
अंशिका की मां सुरेंद्रा देवी ने बंगाणा थाने में दर्ज शिकायत में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अंशिका ने बीए व कंप्यूटर कोर्स करने के बाद भिंडला गांव के फौजी प्रवेश कुमार से चार-पांच माह पहले बिना जानकारी कोर्ट मैरिज कर ली थी और वर्तमान में वह चार माह की गर्भवती थी। दो माह पहले पिता की मौत के बाद ही मां को इस विवाह का पता चला, जिसके बाद दोनों परिवारों ने रीति-रिवाज से शादी कराने पर सहमति जताई। 22 सितंबर की रात अंशिका शादी से जुड़े कपड़े और गिफ्ट पैक कर रही थी और देर रात तक मां संग रही, फिर अपने कमरे में सो गई, लेकिन सुबह वह गायब मिली और शाम तक मां को लगा कि वह प्रवेश के साथ चली गई है। सोमवार रात बैरियां मंजड में सड़क किनारे पुली के नीचे उसकी अधजली लाश बरामद हुई। सुरेंद्रा देवी ने आरोप लगाया कि कोर्ट मैरिज और शादी से नाखुश प्रवेश का रिटायर्ड फौजी चाचा संजीव कुमार पहले धमकी दे चुका था और उसी ने प्रवेश संग मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है।
पुलिस जाशसूचना मिलते ही जोल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल भेजा।फोरेंसिक टीम को धर्मशाला से बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत होता है।उन्होंने कहा कि परिजनों व स्थानीय लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और हर संभावित सुराग की बारीकी से जांच की जा रही है।

