🏆 यह सम्मान न केवल शौर्य की कड़ी मेहनत का परिणाम है बल्कि आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा से लौटे शौर्य पगड़ोत्रा का स्कूल में भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दौरान खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा ने शौर्य को हार पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
खेल के मैदान में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों का सम्मान हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। इसी कड़ी में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के होनहार छात्र शौर्य पगड़ोत्रा का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर लौटे शौर्य का सोमवार को स्कूल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शिमला, 22 सितम्बर 2025/स्पोर्ट रिपोर्टर: राजपूत सरूप सिंह,
खेल के मैदान में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों का सम्मान हमेशा नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। इसी कड़ी में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के होनहार छात्र शौर्य पगड़ोत्रा का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर लौटे शौर्य का सोमवार को स्कूल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा ने शौर्य को हार पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्कूल स्टाफ व छात्रों ने जोरदार तालियों से शौर्य का उत्साह बढ़ाया।
स्कूल के कोच व शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अजय कुमार ने जानकारी दी कि शौर्य की मेहनत और लगन ने उसे यह मुकाम दिलाया है। नगरोटा सूरियां में जिला स्तरीय प्रतियोगिता से शुरू हुई उनकी यात्रा, उना के अंब में राज्य स्तरीय स्पर्धा तक पहुंची और वहां से चयनित होकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल व प्रदेश का नाम रोशन किया।
कोच अजय कुमार और पीईटी सुशील कुमार ने यह भी बताया कि बीते चार वर्षों में स्कूल से 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं, जो इस विद्यालय के लिए गर्व की बात है। शौर्य की उपलब्धि ने इस परंपरा को और मजबूती दी है।
इस सम्मान समारोह में उपप्रधानाचार्य यशपाल सिंह, प्रवक्ता वंदना धीमान, रामेश्वर दत्त, मोनिका डोगरा, जीवन ज्योति, रूहानी शर्मा, रवि भंडारी, अजय कुमार, सपना कौंडल, राम कुमार, पवन कुमार, कपिल देव, अनुराधा कुमारी, भुवनेश कुमार, कविता धीमान सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने शौर्य व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।