सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, डायरेक्टर इंजीनियर क्षितिज चंद्रा ने दी बधाई

महमूदाबाद (सीतापुर)।न्यूज इंडिया आजतक –उत्तर प्रदेश से राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन:सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज, महमूदाबाद के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जबकि छात्र अमन यादव ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में स्थान बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर सेठ रामगुलाम पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, महमूदाबाद, सीतापुर के डायरेक्टर इंजीनियर क्षितिज चंद्रा ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन का परिणाम होती है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इंजीनियर क्षितिज चंद्रा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। खेलकूद से विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इसके साथ ही उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण भी विकसित होते हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंशिका यादव और अमन यादव आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं।

