नई दिल्ली/19/09/2025/NIAT
सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) ने 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (SSUNGA-80) के विज्ञान शिखर सम्मेलन 2025 में हिस्सा लिया।इस मौके पर मुख्य विषय रहा

“विज्ञान में महिलाएं और लड़कियां: लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, नवाचार में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना और उनके सामने आने वाली बाधाओं को दूर करना।”इस सत्र में सीएसआईआर को एक विशेष अध्ययन-उदाहरण (केस स्टडी) के रूप में प्रस्तुत किया गया, ताकि यह दिखाया जा सके कि किस तरह विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों की भूमिका को मजबूत किया जा सकता है।

