शिमला 19/09/2025,/ राजय ब्यूरो विजय समयाल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि एशियन कैडेट कप-2025 में हिमाचल प्रदेश की चार प्रतिभाशाली बेटियों—सुहानी, अवनीत, श्रेया और जिया—का तलवारबाज़ी प्रतियोगिता के लिए चयन होना प्रदेश के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।मुख्यमंत्री ने चारों खिलाड़ियों को प्रदेश की ओर से हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि इनकी यह उपलब्धि न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है।सुक्खू ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह चयन हिमाचल में उभरती खेल प्रतिभाओं की क्षमता और मेहनत का प्रमाण है।

