Reading: हिमाचल प्रदेश की सत्तासीन सरकारों द्वारा वर्ष 2009 के बाद आजतक लाइब्रेरियनों के पदों को भरने का लॉलीपॉप देती रही हैं जबकि एक भी पद किसी भी सरकार द्वारा नहीं भरा गया

हिमाचल प्रदेश की सत्तासीन सरकारों द्वारा वर्ष 2009 के बाद आजतक लाइब्रेरियनों के पदों को भरने का लॉलीपॉप देती रही हैं जबकि एक भी पद किसी भी सरकार द्वारा नहीं भरा गया

RamParkash Vats
2 Min Read

जवाली,18/09/2025 Ram Parkssh Vats

: हिमाचल प्रदेश की सत्तासीन सरकारों द्वारा वर्ष 2009 के बाद आजतक लाइब्रेरियनों के पदों को भरने का लॉलीपॉप देती रही हैं जबकि एक भी पद किसी भी सरकार द्वारा नहीं भरा गया जिससे प्रशिक्षित बेरोजगर लाइब्रेरियनों में सरकारों के प्रति रोष व्याप्त है।

हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ के महासचिव किशोरी लाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में सत्तासीन कांग्रेस सरकार से भी कई बार हमारा संघ मिला लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। उसके बाद भाजपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 771पद भरने का आश्वासन दिया परन्तु एक भी पद नहीं भरा गया। आश्वासनों में ही पांच साल गुजर गए।

अब कांग्रेस सरकार सत्तासीन है तथा अब लाइब्रेरियनों के सौ पद भरने की बात की जा रही है जोकि तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू से भी सात बार मिल चुका है परन्तु आश्वासनों के सिवाए कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मौजुदा समय में प्रशिक्षित लाइब्रेरियनों की संख्या 25हजार है और ऐसे में 100पद भरने का निर्णय ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत को चरितार्थ करता है।

उन्होंने कहा कि सरकार 771 पदों को भरने की अधिसूचना जारी करे जिसमें 50फीसदी कमीशन व 50फीसदी बैचवाइज के आधार पर भरे जाएं। उन्होंने चेताय है कि अगर सरकार ने ऐसा न किया तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!