बेंगलुरु/15/09/2025,State NIAT Office Sports reporter Rajput Sarup Gulial
सेंट्रल जोन की ऐतिहासिक जीत
बेंगलुरु में खेले गए दलीप ट्रॉफी फाइनल में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर 11 साल बाद खिताब जीता।टीम के सामने 65 रन का आसान लक्ष्य था, जिसे उन्होंने 20.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।अक्षय वाडकर (19) और यश राठौड़ (13) की साझेदारी से सातवीं बार सेंट्रल जोन ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।
प्राइज मनी और सम्मान
चैंपियन टीम सेंट्रल जोन को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी प्रदान की गई, जबकि रनर-अप साउथ जोन को 50 लाख रुपये मिले।बीसीसीआई ने 2023 के बाद से घरेलू क्रिकेट की पुरस्कार राशि में बड़ा इजाफा किया है। पहले विजेता टीम को 40 लाख और उपविजेता को 20 लाख रुपये मिलते थे।सारांश जैन को प्लेयर ऑफ द सीरीज, जबकि यश राठौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सारांश जैन को प्लेयर ऑफ द सीरीज, जबकि यश राठौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।सूत्रों के अनुसार, कप्तान रजत पाटीदार ने जीत पर कहा—“हर कप्तान को ट्रॉफी उठाने का सपना होता है, खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जज्बा दिखाया।”दूसरी ओर, साउथ जोन के कप्तान अजहरुद्दीन ने हार के बाद कहा कि यह अनुभव उनकी टीम को आगामी रणजी ट्रॉफी में मजबूती देगा।

