Reading: मृदुला श्रीवास्तव को साहित्य शिरोमणि सम्मान हेतु नामित — हिमाचल की साहित्यिक गौरव गाथा

मृदुला श्रीवास्तव को साहित्य शिरोमणि सम्मान हेतु नामित — हिमाचल की साहित्यिक गौरव गाथा

RamParkash Vats
2 Min Read

शिमला,नवम्बर 2025:आजतक संपादक राम प्रकाश वत्स

हिमाचल की सांस्कृतिक धरातल पर साहित्य की जो सुवास बिखेरती हैं, वरिष्ठ साहित्यकार मृदुला श्रीवास्तव, उन्हें ‘साहित्य शिरोमणि सम्मान’ के लिए नामित होते देख हृदय आनंद से मदमजित हुआ है। उनकी कहानी-संग्रह ‘जलपाश’ और अन्य साहित्यिक रचनाएँ प्रदेश की साहित्यिक समृद्धि को नयी ऊँचाइयाँ देती हैं।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस गौरवशाली क्षण पर मृदुला जी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि हिमाचल की अमिट साहित्यिक छाप को विश्व के मंच पर भूटान के थिम्फू में सम्मानित किया जाना, हमारी संस्कृति और भाषा की विशेष पहचान है। यह नामांकन न केवल मृदुला जी की प्रतिभा का परिचायक है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की साहित्यिक विरासत का भी गौरव है।साहित्य की इस साधना में जो समर्पण और संवेदनशीलता उन्होंने प्रदर्शित की है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी रचनाएँ हमारे हृदयों को छूती हैं, और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होते देख प्रदेशवासियों का मन गर्व से अभिभूत हो उठता है। ऐसी रचनात्मक उपलब्धि हिमाचल की साहित्यिक नगरी को समृद्ध करते हुए हमारी सांस्कृतिक पहचान को विश्व पटल पर उभारती है। मेरी यही कामना है कि मृदुला श्रीवास्तव की कलम सदैव इसी प्रकार सजीव और उज्ज्वल साहित्यिक धारा प्रवाहित करती रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!