महमूदाबाद, 02/09/2025सीतापुर राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैN
जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद क्षेत्र के भरहरमऊ गांव निवासी रमेश चौधरी को भीम आर्मी का तहसील संयोजक (अध्यक्ष) महमूदाबाद नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी व उपाध्यक्ष विनोद गौतम ने की। बताया जा रहा है कि रमेश चौधरी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने समर्थकों संग डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर सुरेश कुमार गौतम, उमेश कुमार गौतम, बाबूराम, रामलाल, मुस्तफा,अजमेरी अली, समेत भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
रमेश चौधरी बने भीम आर्मी महमूदाबाद तहसील संयोजक,भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह का माहौल:
Leave a comment
Leave a comment

