Reading: नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आमिर अरफात ने मंगलवार को एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आमिर अरफात ने मंगलवार को एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर), राज्य चीफ़ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आमिर अरफात ने मंगलवार को एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण Me बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनैतिक और सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं.

शपथ ग्रहण की औपचारिकता

समारोह की शुरुआत नगर पालिका परिषद के सभागार में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से हुई। अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी बी.के. सिंह ने आमिर अरफात को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेते ही सभागार में तालियों की गूंज गूंज उठी और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी

इस समारोह में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा तथा सपा नेता दिग्विजय सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष इस्लाम सलमानी, ब्लॉक प्रमुख पहला अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि अनुपम राठौर, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ. सफीक, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद कादिर, नगर अध्यक्ष इश्तियाक शाद, यासिर अरफात तथा पैंतेपुर के पूर्व अध्यक्ष मौलाना अफजल सहित क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक एवं राजनैतिक चेहरों की उपलब्धता ने समारोह को गरिमामय बना दिया

.जनता में उत्साह का माहौल

समारोह में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम जन सभा स्थल पर उपस्थित रहे। समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया

समारोह का सामाजिक संदेश

आमिर अरफात की जीत को विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने क्षेत्रीय राजनीति के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया है। स्थानीय राजनीति के जानकारों का कहना है कि यह विजय महमूदाबाद में बदलाव की बयार को दर्शाती है और नगर के विकास एवं जनसुविधाओं को गति मिलने की नई उम्मीद जगी है.आमिर अरफात ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों, समर्थकों का आभार जताया और नगर के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता दोहराई.

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!