Reading: विधुत बोर्ड पेंशनरो को अगर शीघ्र नहीं दिए गए वित्तीय लाभ तो होगा आंदोलन

विधुत बोर्ड पेंशनरो को अगर शीघ्र नहीं दिए गए वित्तीय लाभ तो होगा आंदोलन

RamParkash Vats
3 Min Read

जवाली, न्यूज़ इंडिया आजतक, राम प्रकाश वत्स

विधुत बोर्ड पेंशनरो को अगर शीघ्र नहीं दिए गए वित्तीय लाभ तो होगा आंदोलन । दिनांक 02/09/2025 को हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ज्वाली की मासिक बैठक कल्पना पैलेस मैंरा ज्वाली यूनिट प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों नेकहा कि देर रात तक विधुत आपूर्ति को चलाने के बाद लोगों के घरो में उजाला करने के बाद विभागीय कार्य करके वापिस लोट रहे । विधुत बोर्ड कर्मचारियों के साथ दिनाक 26/08/2025 को रात करीब 9 बजे फतेहपुर में बिधुत बोर्ड उपमंडल रे के सहायक अभियंता गुरनाम सिंह और कनिष्ठ अभियंता शाम सिंह शर्मा पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की गई। और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग पुलिस प्रशासन और विधुत बोर्ड प्रबंधक वर्ग से की गई।

इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल कहा कि 10 जून 2025 को बिधूत बोर्ड प्रबंधक वर्ग और विधुत पेंशनर फोरम के राज्य पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय को अमल में लाए। आज दिन तक रिटायर कर्मचारियों को मार्च 2024 के बाद लीव इन केशमेंट और ग्रेयूएटी की पेमेंट नही की गई। और ना ही 01/01/2016 से 31/03/2022 अवधी के दौरान रिटायर हो गए कर्मचारियों को आज दिन रिबाइज लीव इन केसमेंट, ग्रेयूएटी की पेमेंट भी नहीं की गई। और हिमाचल सरकार ने वार्षिक वेतन वृद्धि के पात्र पेंसीनरो को इंक्रीमेंट का लाभ दे दिया है।

मगर विधुत बोर्ड में आज दिन तक इस आदेश को लागू नहीं किया है। और ना ही 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों को बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया गया । अगर विधुत बोर्ड प्रबंधक वर्ग इन सभी वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी नहीं करता तो विधुत बोर्ड पेंशनर फोरम अदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा ।

इस अवसर पर यूनिट सचिव रमेश चौधरी, बकोषाध्यक्ष रोशन सिंह चौधरी, देवराज रनौत, इंजिनियर सुखदेव धीमान, कृष्ण धीमान, मोहिंदर सिंह ठाकुर चैन सिंह पठानिया, मदन धीमान,केवल राणा, रणजीत चौधरी, बलवान सिंह ठाकुर, निर्मल पठनिया, शमसुंदर, बंशी लाल, पूर्ण सिंह, राकेश धीमान, देस राज चौधरी, राम सिंह, राम सिंह, जीत सिंह, पिरथी सिंह, अशोक कुमार, करतार सिंह, परशोतम सिंह, करतार सिंह, हमीर चंद सहित 50 पेंशनरो ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!