Reading: राष्ट्र राज्य अखबार के सम्मान समारोह में पत्रकारों का भव्य सम्मान

राष्ट्र राज्य अखबार के सम्मान समारोह में पत्रकारों का भव्य सम्मान

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद सीतापुर, न्यूज़ इंडिया आजतक, अनुज कुमार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी दैनिक “राष्ट्र राज्य” समाचार पत्र की ओर से बिसवां कस्बे में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध संपादक रामचंद्र वर्मा ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। संचालन साहित्यकार व कवि आनंद खत्री ने किया।

कार्यक्रम में पत्रकारों के सम्मान के साथ-साथ लकी ड्रा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी पत्रकार मनोज पासवान को मिला

।दूसरा पुरस्कार एलईडी टीवी पत्रकार अनूप कुमार यादव उर्फ बबलू को मिला।

तीसरा पुरस्कार वाशिंग मशीन पत्रकार मो. आरिफ खान को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र राज्य परिवार की ओर से सभी पत्रकारों व अतिथियों के लिए चोखा-बाटी भोज की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद उठाया।यह आयोजन पत्रकारिता के प्रति समर्पण, भाईचारे और उत्साह का प्रतीक बनकर सभी के लिए यादगार साबित हुआ। समारोह में लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी समेत सीतापुर जिले व क्षेत्रीय पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!