Reading: बगैर रजिस्ट्रेशन ओर डॉक्टर के किया जा रहा पब्लिक हॉस्पिटल का संचालन।

बगैर रजिस्ट्रेशन ओर डॉक्टर के किया जा रहा पब्लिक हॉस्पिटल का संचालन।

RamParkash Vats
3 Min Read

बगैर रजिस्ट्रेशन ओर डॉक्टर के किया जा रहा पब्लिक हॉस्पिटल का संचालन। कुछ दिन पहले निजी अस्पताल में फोर्थ क्लास का काम करने वाला बन बैठा हास्पिटल संचालक कर रहा डॉक्टरी?

हरगांव – सीतापुर 28/08/2025 रिपोर्टर बिन्दू मौर्या

हरगांव – सीतापुर जिले में मरीजों की सेहत से हो रहे खिलवाड़ ? स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर छापामारीकर सीज जैसी कार्यवाहियां करता है। उसके बावजूद भी जनपद में बेखौफ होके मानको को दरकिनार कर धड़ल्ले से अवैध अस्पतालों का संचालन होता रहता है। आखिर क्या कारण है जो बेखौफ होकर बिना मानकों को पूरा किए हुए बगैर रजिस्ट्रेशन व डॉक्टर के अस्पतालों का संचालन होता रहता है? प्राप्त जानकारी के अनुसार पब्लिक हॉस्पिटल निकट चीनी मिल पिपरा गेट के सामने लखीमपुर रोड हरगांव सीतापुर क्या रजिस्टर्ड चिकित्सक डॉक्टर नहीं बैठते हैं और संचालक द्वारा मनमानी तरीके से किया जाता है इलाज। जो एक चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर संदीप यादव जो पहले एक निजी अस्पताल में फोर्थ क्लास का काम करते थे। और वही एक नर्स जो पूर्व में जिला अस्पताल में काम करती थी। जो अब पब्लिक हॉस्पिटल में डॉक्टर बनकर बैठे हुए हैं और आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ क्या खिलवाड़ कर रहे हैं। जो जनता के लिए एक सवाल बना हुआ है। यदि कोई डॉक्टर की जानकारी जानना चाहता है तो अपनी दबंगई के दम पर उसको धमकी देते है आप कौन होते है जानकारी लेने वाले आपको क्यों बताएं। आखिर क्या मरीज का इतना भी अधिकार नहीं है कि डॉक्टर से पूछ सके कि आपकी क्या डिग्री है। या फिर आप झोलाछाप डॉक्टर बन कर बैठे हुए हैं और बड़ी-बड़ी डिग्री के दावे कर रहे हैं जो जनता के लिए एक प्रश्न चिन्ह खड़ा है। अब देखना यह है जनपद में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इस पर क्या संज्ञान लिया जाता है या फिर इसी प्रकार से पब्लिक हॉस्पिटल के संचालक द्वारा भोली भाली जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाता रहेगा। और जिम्मेदार मौन धारण किए रहेंगे। जनता जवाब चाहती है। इस संबंध में

डिप्टी सीएमओ मनोज कुमार देशमणि का पक्ष

डिप्टी सीएमओ मनोज कुमार देशमणि से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!