Reading: शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी, एआईसीसी महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल से आत्मीय भेंट की।

शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी, एआईसीसी महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल से आत्मीय भेंट की।

RamParkash Vats
1 Min Read

शिमला, 23/08/2025/ न्यूज़ इंडिया आजतक, सूत्र

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी, एआईसीसी महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल से आत्मीय भेंट की।सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाक़ात के दौरान संगठन को मज़बूत बनाने की प्रक्रिया और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

दोनों नेताओं ने राज्य में संगठनात्मक ढांचे को और सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार किया गया। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री और रजनी पाटिल के बीच यह भेंट बेहद सकारात्मक और रचनात्मक रही।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!